West Bengal: पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 11 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में इस साल अब तक 5,002 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले मुर्शिदाबाद में सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 6 अगस्त से 11 सितंबर तक का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार करीब पांच हफ्तों में डेंगू के मामले दोगुने से भी ज्यादा हो गए। 6 अगस्त तक राज्य में 2,410 केस थे, जो 11 सितंबर तक बढ़कर 5,002 हो गए। इस दौरान कुल 6,826 डेंगू टेस्ट किए गए, जिनमें 5,002 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 1,072 मामले मिले हैं। इसके बाद कोलकाता में 500 से ज्यादा, उत्तर 24 परगना में 450, नादिया में 400 से अधिक और मालदा में करीब 400 केस दर्ज हुए हैं। दक्षिण 24 परगना में 366, हावड़ा और हुगली में 325-325 मरीज मिले हैं। पूर्व बर्धमान में 11 सितंबर तक 256, पश्चिम बर्धमान में 154, पूर्व मेदिनीपुर में 126, पश्चिम मेदिनीपुर में 104 और झाड़ग्राम में 54 मामले सामने आए हैं।
सितंबर के शुरुआती 11 दिनों में ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 5 हजार पार कर गई। आंकड़ों के मुताबिक मुर्शिदाबाद के अलावा कोलकाता, उत्तर 24 परगना, नादिया और मालदा में भी डेंगू का प्रकोप काफी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार को दिखाते हैं।
ये भी पढ़े: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता महिला एशिया कप 2026, 8वीं बार बना चैंपियन
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…