West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण में आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1,448 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भविष्य का फैसला 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। कोलकाता, औद्योगिक क्षेत्रों और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 2,343 कंपनियों की पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर भी निगरानी कर रहे हैं। हिंसा और बमबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए NIA की तैनाती भी की गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान दर्ज किया गया।
इन 142 सीटों के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो 2021 में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा था। उस चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को केवल 18 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
दूसरे चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। यह क्षेत्र उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। वहीं, बीजेपी के लिए यह इलाका पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में इस चरण में दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
दूसरे चरण की वोटिंग को सत्ता की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी के लिए सरकार बनाने की राह आसान हो सकती है।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, कई सीटों पर कड़ी टक्कर
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…
Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…
Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…
IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…
Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…
US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…