Breaking

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर मतगणना शुरू, आज तय होगा किसके सिर सजेगा जीत का ताज

Falta Assembly Bypoll Counting: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को हुई दोबारा वोटिंग के बाद आज मतगणना शुरू हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल सीट के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। अब आज साफ हो जाएगा कि जनता ने किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है।

इस सीट पर दोबार वोटिंग हुई थी

फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया गया था। इस दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और रिकॉर्ड स्तर की वोटिंग दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, यहां 86 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो इस सीट पर जनता की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ने वापस लिया था अपना नाम

फाल्ट सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर रही, जिन्होंने दोबारा मतदान से पहले ही चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनका नाम ईवीएम में उम्मीदवार के तौर पर अब भी दर्ज रहा। मौजूदा स्थिति में इस सीट पर मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है, जिनमें भाजपा के देवांशु पांडा, कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और सीपीआईएम के शंभू नाथ कुर्मी शामिल हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago