Cover Story Featured

दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी; मिला सड़ा मांस और मिठाइयों में गुलाल

West Bengal: महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के सख्त फूड सेफ्टी अभियान के बीच पश्चिम बंगाल में भी खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज होती दिख रही है। पिछले तीन दिनों में कोलकाता और आसपास के इलाकों में रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट पर छापों में कई किलो सड़ा, फंगस लगा मांस और बासी झींगे बरामद हुए। दुर्गा पूजा से करीब एक महीने पहले हुई इन कार्रवाइयों ने चिंता बढ़ा दी है।

दुर्गा पूजा से पहले जांच तेज

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 1 से 8 सितंबर तक राज्यव्यापी फूड सेफ्टी वीक शुरू किया है। हॉग मार्केट में अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने मिलावट के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात कही। जांच में कई रेस्टोरेंट की रसोई में कॉकरोच, खराब तरीके से रखा मांस और अन्य अनियमितताएं मिलीं। हुगली की एक मिठाई दुकान में मिठाइयों को रंगने के लिए गुलाल का इस्तेमाल मिला, जिसे दुकानदार ने होली का बचा रंग बताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

स्टार मॉल से टांगरा तक कार्रवाई

2018 के कारकस मीट कांड के केंद्र रहे बदुरिया में एक रेस्टोरेंट से 40 किलो सड़ा चिकन-मटन मिला। रेस्टोरेंट ने इसे फेंकने के लिए अलग रखा होना बताया, लेकिन विभाग ने नोटिस जारी किया। स्टार मॉल के फूड कोर्ट में भी सड़ा मांस, एक्सपायर्ड सामान और अस्वच्छ किचन मिले। एक रेस्टोरेंट के फ्रिज में फंगस लगा चिकन मिला और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

शक्तिगढ़ की मिठाई दुकानों में भी खाने लायक नहीं पाए गए सामान मिले। पूर्व मेदिनीपुर के ढाबों में स्टोरेज और रंगों के इस्तेमाल में खामियां मिलीं। दीघा के 20 होटलों की जांच में बिरयानी में केमिकल रंग मिले और 12 रेस्टोरेंट को नोटिस दिया गया। टांगरा में बिग बॉस रेस्टोरेंट से करीब 500 किलो बासी चिकन और झींगे जब्त किए गए और उसे अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया।

2018 के कारकस मीट कांड की याद

ताजा कार्रवाई ने 2018 के उस कांड की याद ताजा कर दी, जिसमें डंपिंग ग्राउंड से मृत जानवरों का मांस कथित तौर पर इकट्ठा कर कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता था। इसे केमिकल से संरक्षित कर रेस्टोरेंट और दूसरे राज्यों तक भेजे जाने का आरोप था। उस समय कोलकाता में नॉन-वेज की बिक्री तकरीबन आधी रह गई थी। अब दुर्गा पूजा से पहले सामने आ रही तस्वीरों ने बंगाल में खाद्य सुरक्षा को फिर बड़ा मुद्दा बना दिया है। इस बीच बदुरिया में बीजेपी नेता संजय घोष ने पिछली TMC सरकार पर भी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े: पंजाब CM और उनकी पत्नी पर ₹5 करोड़ में रेप केस सेटल कराने का BJP का आरोप

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago