Breaking

पश्चिम बंगाल में नई सरकार की तैयारी तेज, गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में करेंगे अहम बैठक

Amit Shah Kolkata Meeting: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वह बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इसी बैठक में विधायक दल के नेता और नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने की संभावना है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।

विधायक दल के नेता चयन की जिम्मेदारी शाह के पास

बीजेपी नेतृत्व ने विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। वह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचने वाले थे, लेकिन दिल्ली में बैठकों के कारण उनका कार्यक्रम बदल गया। अब उनके शुक्रवार सुबह पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होगी बैठक

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह न्यू टाउन स्थित होटल में रुकेंगे। इसके बाद वह बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसी दौरान विधायक दल के नेता के नाम पर चर्चा और सहमति बनाई जाएगी।

ओडिशा CM को मिली सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

Mohan Charan Majhi को विधायक दल के नेता चयन प्रक्रिया में अमित शाह के सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी की परंपरा के अनुसार, चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक कर नेता के नाम का ऐलान करते हैं।

नई भूमिका में दिखेगी बीजेपी

इस बार बंगाल विधानसभा में बीजेपी की भूमिका विपक्ष से बदलकर सत्ताधारी दल की होगी। ऐसे में विधायक दल की बैठक सिर्फ संसदीय दल के नेता के चयन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर भी अंतिम मुहर लगेगी।

राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में जिस नेता के नाम पर सहमति बनेगी, वह शाम को अन्य विधायकों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद शनिवार को नई सरकार का औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

येे भी पढ़ें: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, केशम और बंदर अब्बास के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago