अध्यात्म

Navratri 2025 : कब और कैसे करें कन्या पूजन? जानें अष्टमी-नवमी की तिथि और पूजा विधि

Navratri 2025 : शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि बालिकाओं में देवी के नौ स्वरूपों का वास होता है। ऐसे में श्रद्धा और विधि-विधान से कन्या पूजन करने पर साधक को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि (Navratri 2025) बनी रहती है।

महाअष्टमी 2025: तिथि और शुभ समय

इस वर्ष महाअष्टमी का पर्व 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि का आरंभ 29 सितंबर शाम 04:32 बजे से है और अष्टमी का समापन 30 सितंबर शाम 06:06 बजे तक होगा।

महानवमी 2025: तिथि और शुभ समय

महानवमी का पर्व इस बार 01 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा। नवमी 30 सितंबर शाम 06:07 बजे से शुरु होगी और 01 अक्टूबर शाम 07:01 बजे तक नवमी तिथि का समाप्त होगी।

कन्या पूजन की विधि

  • सबसे पहले घर की साफ-सफाई करें और स्नान के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद तैयार करें।
  • देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर व्रत कथा का पाठ और आरती करें।
  • अब 9 छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन करें, उनके चरण धोकर भोजन कराएं।
  • भोजन के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक दक्षिणा और उपहार दें तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

कन्या पूजन के समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • इस दिन वाद-विवाद और कटु वचन से बचें।
  • काले रंग के वस्त्र न पहनें।
  • नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • घर और पूजा स्थल की पवित्रता बनाए रखें।

ये भी पढ़े – Dussehra 2025 Daan : विजयादशमी पर इन वस्तुओं का दान क्यों है शुभ, जानें धार्मिक महत्व

मां दुर्गा के प्रभावशाली मंत्र

1. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

2. रोगानशेषानपहंसि तुष्टा, रुष्टा तु कामान् सकलानभिष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां, त्वामाश्रिता ह्माश्रयतां प्रयान्ति।।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago