Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 19 सदस्यों की प्रदेश चुनाव समिति गठित की है। इस समिति में 15 नियमित सदस्य, 1 पदेन सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
विशेष तौर पर आमंत्रित नेताओं में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेंद्र जी को जगह दी गई है। वहीं, पदेन सदस्य के रूप में धर्मशिला गुप्ता को शामिल किया गया है।
चुनाव प्रचार की तैयारियों को गति देने के लिए बीजेपी ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इस समिति में केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे। पार्टी ने बताया कि समिति के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस समिति की जिम्मेदारी प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करना और उसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। साथ ही, केंद्रीय नेतृत्व से आने वाले बड़े नेताओं के बिहार दौरे और प्रचार कार्यक्रमों का समन्वय भी यही समिति करेगी। पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव में उसका मुख्य एजेंडा विकास और सुशासन रहेगा तथा लक्ष्य एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…