Friday, Sep 25

होम = चुनाव = बिहार चुनाव = Bihar Election 2025 : BJP ने 19 नेताओं की बनाई खास समिति, जानें कौन-कौन है शामिल

Bihar Election 2025 : BJP ने 19 नेताओं की बनाई खास समिति, जानें कौन-कौन है शामिल

Bihar Election 2025 : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 19 सदस्यों की प्रदेश चुनाव समिति गठित की है। इस समिति में 15 नियमित सदस्य, 1 पदेन सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

इस प्रकार 19 नेताओं की टीम

  • डॉ.दिलीप कुमार जायसवाल
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • राधा मोहन सिंह
  • गिरिराज सिंह
  • नन्दकिशोर यादव
  • नित्यानन्द राय
  • मंगल पाण्डेय
  • डॉ संजय जायसवाल
  • भीखूभाई दलसानिया
  • रविशंकर प्रसाद
  • रेणु देवी
  • प्रेम कुमार
  • जनक चमार
  • प्रेम रंजन पटेल

विशेष तौर पर आमंत्रित नेताओं में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेंद्र जी को जगह दी गई है। वहीं, पदेन सदस्य के रूप में धर्मशिला गुप्ता को शामिल किया गया है।

बीजेपी की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति

चुनाव प्रचार की तैयारियों को गति देने के लिए बीजेपी ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इस समिति में केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे। पार्टी ने बताया कि समिति के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस समिति की जिम्मेदारी प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करना और उसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। साथ ही, केंद्रीय नेतृत्व से आने वाले बड़े नेताओं के बिहार दौरे और प्रचार कार्यक्रमों का समन्वय भी यही समिति करेगी। पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव में उसका मुख्य एजेंडा विकास और सुशासन रहेगा तथा लक्ष्य एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।