बिहार चुनाव

Bihar Election 2025 : कल किस सीट पर पड़ेगा पहला वोट ? जानिए एक-एक विधानसभा क्षेत्र का नाम और मतदान समय

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल, यानी 6 नवंबर को होगा। मंगलवार, 4 नवंबर की शाम 5 बजे 18 जिलों की 121 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर थम गया। नेताओं की रैलियों, जनसभाओं और भाषणों का दौर खत्म होने के साथ अब सारा ध्यान जमीनी संपर्क और मतदाताओं के फैसले पर टिक गया है।

पहले चरण के मतदान में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, नालंदा और मुंगेर समेत कई अहम जिलों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए हैं। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं और समय पालन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान

पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ये जिले हैं: पटना, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा। इन सभी क्षेत्रों में उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए ये चरण सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि किसी सरकार बनेगी इसकी आहट आने लगेगी।

पटना- 14 सीटें

भोजपुर- 7 सीटें

बक्सर- 4 सीटें

गोपालगंज- 6 सीटें

सिवान- 8 सीटें

सारण- 10 सीटें

मुजफ्फरपुर- 11 सीटें

वैशाली- 8 सीटें

दरभंगा- 10 सीटें

समस्तीपुर - 10 सीटें

मधेपुरा- 4 सीटें

सहरसा- 4 सीटें

खगड़िया- 7 सीटें

मुंगेर- 3 सीटें

लखीसराय- 2 सीटें

शेखपुरा- 2 सीटें

नालंदा- 7 सीटें

बेगूसराय-7 सीटें

इन बूथों पर मतदान के समय में बदलाव

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन चुनाव आयोग ने सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में समय सीमा में बदलाव किए गए है।

शाम 5 बजे तक इन जगहों पर वोटिंग

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर और महिषी, तथा मुंगेर के तारापुर, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर।

सूर्यगढ़ा विधानसभा:

 इस क्षेत्र के 56 चिन्हित बूथों (जैसे बूथ संख्या 168, 169, 228, 229, 231 से 234 समेत 56 बूथ) पर भी वोटिंग शाम 5 बजे तक ही चलेगी।

शाम 6 बजे तक वोटिंग:

सूर्यगढ़ा के बाकी बूथों और इसी चरण के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

मतदान के लिए मान्य पहचान पत्रों की सूची

मतदान के लिए अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 12 दस्तावेजों को मान्य किया है। मतदाता इनमें से किसी भी एक दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 पहचान पत्र इस प्रकार हैं —

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card)
  • बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport)
  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
  • आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड / श्रम मंत्रालय की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड
  • एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) के तहत आरजीआई का स्मार्ट कार्ड
  • केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
  • यूडीआईडी कार्ड (UDID Card) — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी

ओपिनियन और एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग का सख्त प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान को देखते हुए ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है।

Opinion poll : मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक किसी भी प्रकार के ओपिनियन पोल या चुनाव सर्वेक्षण के परिणामों का प्रकाशन, प्रदर्शन या प्रसारण नहीं किया जा सकेगा।

Exit poll : आयोग ने 6 नवंबर की सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी एग्जिट पोल के आयोजन या उसके परिणामों के प्रकाशन और प्रसारण पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : BJP के लिए गेमचेंजर या जन सुराज के लिए झटका ? संजय सिंह ने थामा भाजपा का हाथ

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago