Hair Oil
Hair Oil : आजकल बालों की झड़ने की समस्या, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होने जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग सही तेल चुनने को लेकर उलझन में रहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बालों के स्वास्थ्य और उनकी वृद्धि में तेल का अहम योगदान होता है। लेकिन सवाल यही है कि नारियल तेल या तिल का तेल – इनमें से कौन सा बालों के लिए ज्यादा लाभकारी है? इस पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने अहम जानकारी साझा की है।
नारियल तेल को सदियों से बालों की मजबूती और चमक के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसमें लॉरिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर पोषण देता है। बालों (https://newsindia24x7.tv/wp-content/uploads/2025/08/Hair-Oil.png को मॉइस्चराइज कर ड्राईनेस और डैंड्रफ से बचाता है और धूप और प्रदूषण से हुए नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है।
तिल का तेल आयुर्वेद में “श्रेष्ठ तेल” कहा गया है। यह खासकर सर्दियों में बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सर में रक्त संचार को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत करता है और सफेद बालों की समस्या को कम करने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसका असर बालों की जड़ों तक लंबे समय तक रहता है और स्कैल्प को गर्माहट देता है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल और तिल दोनों ही तेल बालों के लिए अच्छे हैं, लेकिन इनका चुनाव मौसम और शरीर की प्रकृति के अनुसार करना चाहिए।गर्मी के मौसम में नारियल तेल अधिक लाभकारी होता है क्योंकि यह ठंडक पहुंचाता है और खोपड़ी को ठंडा रखता है। सर्दियों में तिल का तेल सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह शरीर और खोपड़ी को गर्माहट देकर पोषण देता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, अगर बालों (Hair Oil) की तेजी से ग्रोथ चाहते हैं और मजबूत जड़ें बनाना चाहते हैं तो तिल का तेल नियमित रूप से इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आप बालों को शाइनी, मुलायम और डैंड्रफ-फ्री बनाना चाहते हैं तो नारियल तेल बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़े – पेट के बल सोने की है आदत? संभल जाएं… हो सकती है ये परेशानियां
(Desclaimer: यह खबर जानकारी के आधार पर लिखी गई है. न्यूज इंडिया 24×7 इसकी पुष्टि नहीं करता. यदि आपको कोई समस्या होती है तो अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें)
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…