Breaking

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना के वक्त परिसर में मौजूद थे ट्रंप; इलाके में हाई अलर्ट

White House Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के बाहर रविवार को गोलीबारी हुई। वहीं घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस परिसर में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके को सील कर दिया। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर घायल हुआ, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

व्हाइट हाउस के बाहर चलीं गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर तैनात यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

इलाके में मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान करीब 25 राउंड गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं। गोलीबारी के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

व्हाइट हाउस की छत पर तैनात हुई स्नाइपर टीम

घटना के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस की स्नाइपर टीमों को व्हाइट हाउस की छत पर तैनात किया गया। हथियारों से लैस एजेंट नॉर्थ लॉन इलाके में लगातार गश्त करते दिखाई दिए। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए यह एक स्टैंडर्ड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स है।

एफबीआई ने शुरू की जांच

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एफबीआई की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

प्रेस ब्रीफिंग रूम भी कराया गया खाली

सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। परिसर में मौजूद पत्रकारों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सीक्रेट सर्विस ने पूरे नॉर्थ लॉन इलाके को खाली करा लिया था।

क्या है व्हाइट हाउस?

व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है। यह वॉशिंगटन डीसी में स्थित है और अमेरिकी सत्ता का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। यहीं से राष्ट्रपति सरकारी फैसले लेते हैं और विदेशी नेताओं से मुलाकात करते हैं।

व्हाइट हाउस के प्रमुख हिस्से

ओवल ऑफिस – राष्ट्रपति का मुख्य कार्यालय
वेस्ट विंग – वरिष्ठ सलाहकारों और अधिकारियों के दफ्तर
ईस्ट विंग – प्रशासनिक कार्यालय और प्रथम महिला का कार्यालय
रेजिडेंस – राष्ट्रपति और उनके परिवार का निवास स्थान

व्हाइट हाउस का निर्माण 1792 में शुरू हुआ था और साल 1800 से अमेरिकी राष्ट्रपति यहां रहने लगे। अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स इसके पहले निवासी थे। आज इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित और चर्चित इमारतों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें: Rashifal 24 May 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Deepika Gupta

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

27 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

54 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago