Others

कौन था ₹135 करोड़ का इनामी ‘अल मेंचो’; जानिए मेक्सिको सेना का हेलीकॉप्टर गिराने वाले इस ड्रग माफिया से क्यों डरते थे कनाडा-US

El Mencho News: मेक्सिको में मिलिट्री ऑपरेशन में रविवार को सबसे बड़ा ड्रग माफिया नेमेसियोरुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ 'अल मेंचो' मारा गया। वह सीजेएनजी यानी जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का मुखिया था। इसके ड्रग स्मगलिंग अपराधों पर सिर्फ ना मेक्सिको बल्कि कनाडा और अमेरिका भी कई सालों तक लगाम लगाने में नाकाम रहे।

आइए जानें आज के एक्सप्लेनर में वो सारी बातें जो आप जानना चाहते हैं! एक साधारण पुलिस अफसर से लेकर खूंखार अपराधी और मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया बनने का सफर।

  • अल मेंचो कैसे बना पुलिस अफसर से ड्रग माफिया?
  • कनाडा-अमेरिका में किन रास्तों से कराता था स्मगलिंग?
  • कितने बिलियन डॉलर का है CJNG साम्राज्य?
  • अमेरिका ने कितनी राशि का रखा था इनाम?
  • अल मेंचो की मौत के बाद कहां हुईं हिंसक घटनाएं?

अल मेंचो कैसे बना पुलिस अफसर से ड्रग माफिया?

अल मेंचो 30 वर्ष की उम्र में मेक्सिको की जेलिस्को पुलिस में शामिल हुआ। लेकिन उसे बतौर पुलिस अधिकारी का काम रास नहीं आया और कुछ समय बाद वह ड्रग तस्करी में शामिल हो गया। यानी उसने उसी पेशे को चुना जो वर्ष 1980 में उसने अमेरिका में अवैध रूप घुसने के बाद 19 वर्ष की उम्र में शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, उसका जन्म 1 दिसंबर, 1949 को कोलंबिया के रियोनेग्रो में एक किसान और स्कूल टीचर मां के घर में हुआ। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते छीटे-छोटी तस्करी व अपराध किए। तब अमेरिकी अधिकारियों ने उसे पकड़कर वापस मेक्सिको डिपोर्ट किया था। उसके बाद 44 की उम्र में उसने कई बड़े और खूंखार अपराध किए। वर्ष 2015 में अल मेंचो ने मेक्सिको सेना की रेड में रॉकेट लॉन्चर से हेलीकॉप्टर भी मार गिराए।

कनाडा-अमेरिका में किन रास्तों से कराता था स्मगलिंग?

अल मेंचो अपने कार्टे सीएनजेसी के जरिए ना सिर्फ मेक्सिको में बल्कि अमेरिका और कनाडा में ड्रग की तस्करी करवाता था। इसके लिए वह पानी और रोड के जरिए ड्रग का ट्रांसपोर्ट करता। अमेरिका और कनाडा ने ड्रग स्मगलिंग को रोकने के लिए बॉर्डर पर जवानों से पहरेदारी सख्त की लेकिन काफी हत तक नाकाम रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेकंड टर्म में ड्रग स्मगलिंग को लेकर कई बयान दिए। इसी कड़ी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को मिलिट्री ऑपरेशन में पकड़वाया। उन्होंने मेक्सिकों को भी धमकी दी थी कि अगर ड्रग स्मगलिंग नहीं रुकी तो उस टैरिफ बढ़ाएंगे।

कितने बिलियन डॉलर का है CJNG का साम्राज्य?

ड्रग माफिया अल मेंचो ने ड्रग स्मगलिंग के जरिए अपने जीवन में $25-30 बिलियन से ज्यादा की संपत्ति जुटाई। एक समय वह हर हफ्ते $420 मिलियन कमाता था। दरअअसल, उसने ड्रग संगठनों को खत्म करके 2009 में नया ड्रग कार्टल बनाया। सीजेएनजी जैसा प्लेटफॉर्म तैयार किया। जो बाद में मेक्सिको का सबसे ताकतवर और अमीर कार्टेल बना। इसकी संपत्ति $50 बिलियन आंकी गई।

अमेरिका ने कितनी राशि का रखा था इनाम?

अमेरिका ने अपने देश को ड्रग मुक्त बनाने के लिए सीएनजेसी के मुखिया अल मेंचो की गिरफ्तारी में मदद या सूचना देने वालों के लिए $15 मिलियन (135 करोड़ रुपए) का इमाम घोषित किया हुआ था। इसमें यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस समेत अमेरिका अन्य एजेंसियां शामिल थी। बता दें कि यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर पेट्रोल ने बताया था कि अक्टूबर 2024 से अमेरिका में 9,200 पाउंड (4,182 किलोग्राम) फेंटेनाइल जब्त किया गया है। इसका 96 प्रतिशत हिस्सा मैक्सिको से लगे बॉर्डर के पास पकड़ा गया था।

अल मेंचो की मौत के बाद कहां हुईं हिंसक घटनाएं?

ड्रग माफिया अल मेंचो की मौत के बाद सीजेएनजी समर्थक हथियारबंद लोगों व गिरोह ने मैक्सिकों के अलग-अलग शहरों में सुपर मार्केट, बैंक और सड़कों पर चल रही कारों को आग के हवाले कर दिया और कई जगहों पर तोड़फोड़ की। ग्वाडलाजारा और चिहुआहुआ में पुलिस पर भी हमले किए गए। हाईवे बंद हो गए हैं। कनाडा, यूएस और मैक्सिको की फ्लाइट रद्द कर दी गईं। हिंसक घटनाओं को देख लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। प्रशासन ने अगले आदेश तक कई जगहों पर लोगों से घर में रहने की अपील की है। सीजेएनसी ने चेतावनी दी है कि ग्रुप कार्टेल पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाएगी तो अशांति और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: मेक्सिको में मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’, विरोध में जगह-जगह हो रही है हिंसा

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago