Lt. Dhiraj Seth News: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह इससे पहले सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 30 जून 2026 को पदभार संभाला और जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया।
जनरल धीरज सेठ का सैन्य करियर करीब 39 वर्षों का रहा है। उन्हें वर्ष 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और रणनीतिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।
भारतीय सेना के बनाए नए प्रमुख धीरज सेठ ने रेगिस्तानी क्षेत्रों में आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी बल की कमान संभाली। इसके अलावा वह सुदर्शन चक्र कोर, दिल्ली एरिया, दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान जैसे महत्वपूर्ण सैन्य गठनों का नेतृत्व कर चुके हैं।
जनरल धीरज सेठ आर्म्ड कोर से आने वाले उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें सेना प्रमुख बनने का अवसर मिला है। उनकी नियुक्ति को अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच का सम्मान माना जा रहा है।
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…