India-Pakistan Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गुजारिश पर ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया था। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिका की मध्यस्थता या फिर ट्रेड डील के कारण नहीं रोका गया था।
हालांकि, अब इस पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये बातें खुद डोनाल्ड ट्रंप कहें तो यकीन किया जा सकता है। पीएम मोदी के दावे पर तो भरोसा नहीं किया जा सकता। दरअसल, कनाडा में हुई G-7 समिट से अलग पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग होने वाली थी,लेकिन इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के चलते ट्रंप पहले ही निकल गए। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि क्या कनाडा से भारत लौटते समय वह अमेरिका होकर जा सकते हैं। जिस पर पीएम मोदी ने इनकार कर दिया।
हालांकि, अब फोन पर हुई बातचीत को लेकर संजय राउत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवसेना नेता ने कहा, 'मोदी के लोग ऐसा कह रहे हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को इस पर ट्वीट करना चाहिए और अपने शब्द वापस लेने चाहिए।'
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते जंग रुक रही है। हालांकि भारत ने अमेरिका के दावे को पहले दिन से खारिज कर दिया था। भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के DGMO ने जंग रोकने की मांग करते हुए भारत के सैन्य अधिकारी को फोन किया था। जिसके बाद ही दोनों तरफ से सीजफायर पर सहमति बनी थी। इसमें अमेरिका का कोई रोल नहीं था।
संजय राउत ने कहा कि अगर ट्रंप कह दें कि जंग को उनकी तरफ से नहीं रुकवाया गया था तो मैं अपने शब्दों को वापस ले लूंगा। अब प्रधानमंत्री मोदी क्या कह रहे हैं, इस पर कौन यकीन करेगा? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई वार्ता की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कभी भी मध्यस्थता को न स्वीकार किया है और ना ही करेगा। भारत की इस पर प्रतिबद्धता है और वह कभी पीछे नहीं हटेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…