बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना, शिवसेना यूबीटी व एनसीपी के उम्मीदवारों का भविष्य आज होगा तय
Maharashtra Municipal Election Results: हाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। वहीं, एमवीए यानी महा विकास अघाड़ी के दलों का प्रदर्शन खराब रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस आगे चल रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।
नागपुर महानगर पालिका के चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5.30 बजे तक लगभग 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा शहरी मतदाताओं की सीमित लेकिन स्थिर भागीदारी को दर्शाता है।
पुणे नगर निगम के लिए गुरुवार को कुल 52.42% वोटिंग हुई। जो वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 3.5% वोटिंग कम हुई। इसके साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि कम वोटिंग किस पार्टी के उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाएगा। हालांकि, एक्सपर्ट वोटिंग प्रतिशत को लेकर तमाम अटकले लगा रहे हैं।
नासिक नगर निगम चुनाव के लिए वोटरों ने वोटिंग को लेकर कम दिलचस्पी दिखाई। परिणाम रहा कि इसबार वहां 5 प्रतिशत तक वोट कम पड़े। वर्ष 2017 में 61.60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि इस बार 56.67 प्रतिशत वोट पड़े।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ममता सरकार को करारा झटका, ED अफसरों पर FIR पर रोक, नोटिस जारी
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…