दिल्ली/NCR

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले का रहस्य : आरोपी बोला– ‘भैरव बाबा के आदेश पर आया था दिल्ली’

Attack on Rekha Gupta : राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले ने राजनीति और सुरक्षा तंत्र दोनों को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी राजेश खिमजी को कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने अब तक जो खुलासे किए हैं, उन्होंने जांच को और पेचीदा बना दिया है।

"भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिया आदेश"

राजेश ने पुलिस को बताया कि वह शिव मंदिर बनाकर पूजा करता है। उसका दावा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। उसी दौरान भैरव स्वरूप में आए एक कुत्ते ने उसे आदेश दिया कि वह दिल्ली जाकर अपनी बात रखे। यही कारण था कि उसने अचानक राजधानी का रुख किया।

बिना टिकट ट्रेन से पहुंचा दिल्ली

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सोमवार को उज्जैन से बिना टिकट ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंचा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने लोगों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास का पता पूछा। इसके बाद मेट्रो से सफर किया, लेकिन गलत स्टेशन पर उतर गया। फिर राहगीरों से पूछताछ कर रिक्शा के जरिए मुख्यमंत्री के निजी आवास पर पहुंचा और चालक को 50 रुपये किराया दिया।

सीएम ने अनसुनी की तो भड़का आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से दिल्ली से बाहर लावारिस कुत्तों को न भेजने की अपील करना चाहता था। जब उसने सीएम रेखा गुप्ता से अपनी बात रखी तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इसी बात से नाराज़ होकर उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। पूछताछ में राजेश ने यह भी कहा कि वह अपनी समस्या बताने के बाद उसी शाम ट्रेन से वापस गुजरात लौटने की योजना बना रहा था।

पहले अयोध्या में भी कर चुका हंगामा

जांच में सामने आया है कि राजेश खिमजी इस साल मई में अयोध्या गया था। वहां किसी मुद्दे को लेकर उसने अचानक धरना शुरू कर दिया था। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे खदेड़ते हुए पीटा भी था।

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी के मानसिक संतुलन और उसकी पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। क्या यह हमला सिर्फ अंधविश्वास और मानसिक असंतुलन का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है, इस पर दिल्ली पुलिस टीमें अलग-अलग पहलुओं से काम कर रही हैं।

ये भी पढ़े- नोएडा की लोटस पानाचे सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर चार घंटे तक हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago