Others

स्मृति-पलाश की क्यों रुकी शादी? वायरल चैट्स ने उजाड़ा नया तूफ़ान, सोशल मीडिया में मचा बवाल

Smriti-Palaash Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर कंपोजर पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। मेहमान पहुंच चुके थे, सजावट पूरी थी और परिवार अंतिम तैयारियों में जुटा था। लेकिन अचानक एक घोषणा ने पूरे माहौल को थमने पर मजबूर कर दिया की शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।

शक के घेरे में आई शादी

आधिकारिक रूप से वजह परिवार के दो सदस्यों की स्वास्थ्य समस्या बताई गई। पहले खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक जैसे लक्षणों के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके अगले ही दिन पलाश मुछाल भी अचानक तबीयत बिगड़ने पर भर्ती हो गए। लेकिन इसके समानांतर सोशल मीडिया पर एक दूसरा तूफ़ान भी उठ चुका था। एक ऐसा तूफ़ान जिसने इस रद्द हुई शादी को संदेहों के घेरे में डाल दिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट हटने के बाद शुरू हुआ शक

फैंस ने नोट किया कि स्मृति ने चुपचाप अपने इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें और प्रपोज़ल वीडियो हटा दिए। इसी बीच, पलाश की बहन पलक मुछाल ने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की। तभी यह मामला और दिलचस्प मोड़ लेने लगा।

वायरल चैट्स से आया नया ट्विस्ट

सोशल प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक अकाउंट से कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए, जिन्हें पलाश और मैरी डी कॉस्टा नाम की महिला के बीच की बातचीत बताया गया। (इनकी सत्यता की कोई पुष्टि नहीं है।) चैट्स डिलीट हो चुकी प्रोफाइल से जुड़े थे, लेकिन इंटरनेट पर तेजी से फैल गए। स्क्रीनशॉट्स में कथित रूप से दिख रहा था कि बातचीत मई 2025 की है, जिसमें एक तरफ पलाश महिला से स्विमिंग और मिलने की बात करते दिखते हैं, तो वहीं स्मृति से अपने रिश्तों को लेकर पूछे गए सवालों पर स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप और कमिटमेंट से बचती टोन ने सोशल मीडिया पर आलोचना को और भड़का दिया।

सोशल मीडिया पर गुस्सा और सहानुभूति दोनों

एक यूजर ने लिखा- स्मृति के लिए ये शादी रुकना शायद वरदान साबित हो जाए
दूसरे ने कहा- इंस्टाग्राम पर प्यार, पीछे चैट में धोखा? ये क्रिंज है
कुछ फैंस ने चैट्स की सत्यता पर भी सवाल उठाए, लेकिन अधिकतर लोग स्मृति के समर्थन में उतरे।

अब क्या है स्थिति?

शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। स्मृति ने रोमांटिक पोस्ट हटा दिए हैं। पलाश के पोस्ट अभी भी मौजूद हैं। दोनों पक्षों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल सिर्फ पलक मुछाल का स्टेटमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा “शादी स्वास्थ्य कारणों से स्थगित की गई है, कृपया निजता का सम्मान करें।” दोनों की चुप्पी अब इस पूरी कहानी को और रहस्यमय बना रही है।

ये भी पढ़े: ‘BJP की नींव हिला दूंगी’… SIR विरोधी जनसभा में ममता बनर्जी का विस्फोटक वार, बंगाल से उठी सबसे बड़ी चुनौती

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago