उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में बीवी के इश्क ने उजाड़ा घर : बॉयफ्रेंड संग पत्नी के भागने पर पति ने रची खौफनाक साजिश

Greater Noida Murder : यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की पत्नी का दिल एक गठीले बदन वाले व्यक्ति पर आ गया और वह उसके साथ भाग गई। इस सदमे को पति सहन नहीं कर पाया और उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी को भगा ले जाने के पीछे एक तांत्रिक का हाथ है। फिर उसने बदला लेने की ऐसी खौफनाक साजिश रची कि खुद सलाखों के पीछे पहुंच गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव का है। यहां रहने वाले तांत्रिक नरेश प्रजापति की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हत्या की जड़ अंधविश्वास था। आरोपियों में से एक को यकीन था कि तांत्रिक की अलौकिक शक्तियों के चलते उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई। इसी कारण उसने तीन महीने पहले उसकी हत्या की योजना बना ली थी।

शव बुलंदशहर की एक नहर से बरामद हुआ

मृतक नरेश प्रजापति 45 साल का था और 2 अगस्त को लापता हो गया था। अगले दिन यानी 3 अगस्त को उसका शव बुलंदशहर की एक नहर से बरामद हुआ। परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नीरज कुमार (हापुड़), सुनील कुमार (दुजाना, ग्रेटर नोएडा), सौरभ कुमार और प्रवीण मावी (दोनों बुलंदशहर निवासी) और प्रवीण शर्मा (रोजा जलालपुर, बिसरख) शामिल हैं।

लग्जरी वाहन देने का लालच दिया

जांच में सामने आया कि प्रवीण शर्मा की पत्नी वर्ष 2022 में किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई थी। शर्मा को शक था कि तांत्रिक नरेश प्रजापति, जो अक्सर उसके घर आता-जाता था, ने तांत्रिक क्रिया के जरिए उसकी पत्नी को प्रभावित कर दिया और उसे भगा दिया। इसी धारणा ने उसके भीतर बदले की आग जला दी। पुलिस के अनुसार, प्रवीण शर्मा ने अपने चार साथियों को इस हत्या में शामिल होने के लिए सौ-गज जमीन और एक लग्जरी वाहन देने का लालच दिया था। इनमें से आरोपी प्रवीण मावी ने बुलंदशहर में अपने घर के पास शव को ठिकाने लगाने में मदद की।

दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की

हत्या की योजना के तहत 2 अगस्त को आरोपियों ने नरेश प्रजापति को एक अनुष्ठान कराने के बहाने बुलाया। उसे मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट कार में बैठाकर पहले उसके दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की गई। जब वह बेहोश हो गया, तो उसे बुलंदशहर ले जाकर तेजधार हथियार से सिर पर कई वार किए गए और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े : Noida Police Encounter : नोएडा पुलिस मुठभेड़ में पगला हुआ लंगड़ा, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बनाता था निशाना

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago