Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार की सियासत में तेजस्वी यादव के ‘हर घर नौकरी’ वाले वादे पर सियासी तूफान जारी है। अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस घोषणा पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि “लालू परिवार की सत्ता की बेचैनी देखकर लगता है कि अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यह कह देंगे कि बिहार में राजद सरकार बनने पर हर परिवार को चांद और मंगल ग्रह पर फार्महाउस दिया जाएगा।” मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले ओकर सिर पर सींग नहीं निकल सकता… बूझे।”
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और भाजपा समर्थक इसे राजद के चुनावी वादों पर व्यंग्य के तौर पर साझा कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो “हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।”
उनकी इस घोषणा ने युवाओं में उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन विरोधी दल इसे ‘लोकलुभावन और अव्यावहारिक’ करार दे रहे हैं।
इसी बीच, NDA घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की आपात बैठक में फैसला लिया गया कि NDA के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अधिकृत किया गया है।
ये भी पढ़े – नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने JDU छोड़ा, RJD में हुए शामिल
बैठक की अध्यक्षता (Bihar Election 2025) सांसद अरुण भारती ने की, जिसमें सांसद राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय शामिल रहे। मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीटों की संख्या पार्टी की “बढ़ी हुई राजनीतिक ताकत” को ध्यान में रखकर तय की जाए। दिल्ली में मौजूद चिराग पासवान अब NDA नेताओं से अगली दौर की बातचीत शुरू करेंगे।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…