Breaking

ईंधन की कीमतों में बड़ी राहत, पेट्रोल पर टैक्स 0; डीजल और ATF भी सस्ते

सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी है। शनिवार से लागू नई दरों के तहत पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जबकि डीजल और ATF पर भी टैक्स घटाया गया है। सरकार के इस फैसले से निर्यातक कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है सरकार के इस फैसले से निर्यातक कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि आम जनता पर इसके सीधे असर की स्थिति अलग बनी हुई है।

आम जनता पर नहीं पड़ेगा सीधा असर

विंडफॉल टैक्स में इस कटौती का आम जनता पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसका फायदा मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाली कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और हालात पर नजर बनाए हुए है, ऐसे में आने वाले दिनों में टैक्स की दरों में और बदलाव संभव है।

पिछली बार बढ़ाया गया था विंडफॉल टैक्स

इससे पहले 3 अगस्त को सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 2.5 रुपये से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। वहीं, डीजल पर शुल्क में करीब 10 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी करते हुए इसे 15.5 रुपये से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर किया गया था।

ATF पर भी हुई थी बड़ी बढ़ोतरी

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर भी शुल्क 14.5 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। अब सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF तीनों के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। अब विंडफॉल टैक्स की बदली दरों का असर मुख्य रूप से निर्यातक कंपनियों के मुनाफे और सरकार के राजस्व पर कैसे पड़ेगा, यह अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों पर निर्भर करेगा।

Sunil Gupta

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

8 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

27 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

54 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

54 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago