नोएडा

जेल से छूटते ही फिर एक्टिव हुई ‘ड्रग माफिया दीदी’ : नोएडा में युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

Noida Police Arrested : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नशे की तस्करी का जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इस अवैध धंधे में अब महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल हो गई हैं। फेस-2 नोएडा पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में इसी तरह की एक महिला तस्कर को धर-दबोचा गया है, जो NCR क्षेत्र में युवाओं को अपने जाल में फंसाकर नशे का कारोबार चला रही थी। पुलिस की नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान मिली यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि अपराधियों का कोई लिंग नहीं होता। 35 साल की अनीता, जो मूल रूप से बिहार के अरवल जिले की रहने वाली है, को सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन से NSEZ मेट्रो स्टेशन के बीच के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 40,000 रुपए का गांजा बरामद किया है।

NCR क्षेत्र में करती थी गांजे का कारोबार

पुलिस पूछताछ में अनीता ने अपने कारोबार के तौर-तरीकों का खुलासा किया है। वह दिल्ली NCR से कम दामों में गांजा खरीदकर लाती थी और फिर NCR क्षेत्र में घूम-फिरकर नशे के आदी लोगों और कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला लगातार अपना ठिकाना बदलती रहती थी ताकि पुलिस इसे ट्रैक न कर सके। इसका कोई निश्चित ग्राहक नहीं था, बल्कि यह मोल-भाव करके जहां भी अधिक दाम मिलता था, वहीं अपना माल बेच देती थी।

आठवीं पास महिला ने ऐसे बिछाया जाल

अनीता की शिक्षा केवल आठवीं कक्षा तक है, लेकिन नशे के कारोबार में वह काफी चालाक साबित हुई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह इस अवैध धंधे में पकड़ी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनीता पहले भी अवैध गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। गौतमबुद्धनगर में उसके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें एक मुकदमा थाना ईकोटेक-3 और दूसरा मुकदमा थाना फेस-2 शामिल हैं।

कारोबार खत्म करने के लिए लगी पुलिस

इस गिरफ्तारी से पता चलता है कि नशे का कारोबार अब केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रह गया है। महिलाएं भी इस अवैध धंधे में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और अपनी चालाकी से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही हैं। फेस-2 थाना पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और अपराध चाहे कोई भी करे, सजा जरूर मिलती है। अनीता को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है और पुलिस इस मामले की और भी गहरी जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि वे इस तरह के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर अभियान चलाते रहेंगे और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह महिला हो या पुरुष।

ये भी पढ़े- नोएडा में डॉगी टेरर! 31 मोहल्ले बने हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago