नोएडा

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के बाद महिला की मौत : परिजनों ने नामी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

Greater Noida News : ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों में भारी रोष है। मृतक महिला के परिवारजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और दवाओं के ओवरडोज के कारण महिला की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद मृतक के परिवारजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा अस्पताल पर लग गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चिकित्सकीय लापरवाही का मामला दर्ज करने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में स्थित नव जीवन अस्पताल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। परिवारजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान उचित सावधानी नहीं बरती और गलत दवाओं का सेवन कराया, जिसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। परिवारजनों की मांग है कि दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला एक बार फिर निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय लापरवाही के मुद्दे को उजागर करता है जिससे हमें सावधान रहने की जरूरत है।

ग्रेटर नोएडा में कार सवारों की स्टंटबाजी : “सरकार” का झंडा लगाकर नागिन की तरह दौड़ाई गाड़ी, 1 लाख का चालान..

परिनजों ने लगाए आरोप:

– प्रसव के दौरान की गई लापरवाही
– दवाओं का गलत डोज देना
– समय पर इलाज नहीं मिलना

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

29 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

59 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago