Women's World Cup 2025 Final
Women's World Cup 2025 Final : आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका की टीम से होगा। यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
मौसम की वजह से मैच का शेड्यूल थोड़ा बदल गया है। मैच दोपहर 3 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। अब अंपायर्स के फैसले के अनुसार टॉस 3 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 3:30 बजे फेंकी जाएगी।
फाइनल मुकाबले से पहले स्टेडियम में दर्शकों के लिए खास मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। मशहूर बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान स्टेडियम पहुंच चुकी हैं और वह भारत का राष्ट्रीय गान गाएंगी। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका की ओर से केप टाउन की गायिका टैरिन बैंक अपने देश का एंथम पेश करेंगी।
सुनिधि चौहान ने इस मौके पर अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व का पल है कि मैं वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल का हिस्सा बन रही हूं। भारत के फाइनल में होने और उत्साही फैंस से भरे स्टेडियम में परफॉर्म करना एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।”
इसके बाद सुनिधि चौहान स्टेडियम में अपने सुपरहिट गानों की शानदार प्रस्तुति देंगी। मैच के दौरान और बीच में भी दर्शकों के लिए संगीत, डांस और रोशनी का धमाकेदार शो देखने को मिलेगा, जिससे फाइनल मुकाबले का रोमांच और बढ़ जाएगा।
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह फाइनल मुकाबला न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण साबित होगा।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…