उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: कानपुर में ‘सेफ्टी बटन’ का कवच: बस एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को नया आयाम देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अब किसी भी आपात स्थिति में सिर्फ एक बटन दबाकर पुलिस को बुलाया जा सकेगा। शहर के 36 प्रमुख चौराहों पर इमरजेंसी हेल्प बटन वाले 'सेफ्टी बॉक्स' लगाए गए हैं जो खतरे के समय मददगार साबित होंगे।

सेफ्टी बॉक्स कैसे करेगा काम

इन सेफ्टी बॉक्स में लगा हेल्प बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम में अलर्ट सिग्नल पहुंचता है। इसके बाद नजदीकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हो जाती है। यह सिस्टम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कुछ ही मिनटों में मदद मांगने वाले व्यक्ति तक पुलिस पहुंच सके। यह व्यवस्था खास तौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो नौकरी, पढ़ाई या अन्य कार्यों के लिए रोजाना घर से बाहर निकलती हैं। अक्सर मोबाइल नेटवर्क फेल होना, बैटरी खत्म होना या फोन चोरी जैसी स्थितियों में मदद के लिए कोई साधन नहीं होता। ऐसे समय में यह 'सेफ्टी बटन' जीवनरक्षक साबित होगा।

बॉक्सों के इस्तेमाल की प्रक्रिया का वीडियो भी किया जारी

पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि पहले चरण में 36 स्थानों पर यह बॉक्स लगाए गए हैं। इनमें वे चौराहे शामिल हैं, जहां लोगों की आवाजाही तो रहती है लेकिन अक्सर पुलिस की मौजूदगी सीमित होती है। इन बॉक्सों के जरिए न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि बुजुर्गों, छात्रों और देर रात घर लौटने वालों को भी राहत महसूस होगी। पुलिस ने इन बॉक्सों के इस्तेमाल की प्रक्रिया बताने वाला एक वीडियो भी जारी किया है ताकि आम जनता इसे आसानी से समझ सके। बटन दबाते ही बॉक्स में लगी तकनीक लोकेशन और अलर्ट सीधे नियंत्रण कक्ष तक भेज देती है। वहीं से नजदीकी बीट टीम को निर्देश जारी कर दिया जाता है।

कमिश्नरेट ने बताया कि आने वाले दिनों में बाकी प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी ऐसे बॉक्स लगाए जाएंगे। उद्देश्य साफ है, कानपुर को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित शहर बनाना। अब कानपुर की सड़कों पर डर नहीं, ‘सेफ्टी बटन’ की गूंज होगी, बस एक क्लिक और पुलिस आपके पास होगी।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : JDU का बड़ी कार्रवाई, कई पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

21 minutes ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

15 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

17 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

17 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

17 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

17 hours ago