बिहार

मोकामा : अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर वीणा देवी का पहला बयान – “पुलिस जानती है, हमारा कुछ नहीं…”

Mokama Murder : मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी और विवादित पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मोकामा की सियासत में हलचल मच गई है।

आरजेडी प्रत्याशी और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी का इसपर पहला बयान आया है। उन्होंने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला दो प्रत्याशियों के बीच का है और इसमें उनका या उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “देखिए वो सब तो पुलिस अधिकारी जानेंगे क्या हो रहा है, क्या नहीं। इस पर हमलोग का कुछ कहना नहीं है। घटना दो प्रत्याशी के बीच में हुआ है, इसमें हम लोग का कुछ लेना-देना नहीं है। देखिए वो सब प्रशासन और न्यायालय का मामला है, उसमें हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग हर चीज़ पर नजर रख रहा है।”

इसके अलावा, वीणा देवी ने अपने चुनाव प्रचार की स्थिति पर भी बात की और कहा, “बहुत अच्छा चल रहा है... ये परशुराम की धरती है, और ये परशुराम की धरती की बहु है। जनता सब देखती है, अगर कुछ भी होगा तो परशुराम की धरती का अपमान होगा।”

अनंत सिंह की गिरफ्तारी का मामला

पटना पुलिस ने शनिवार को अनंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस इस केस में लगातार जांच कर रही थी। गिरफ्तारी से मोकामा की राजनीति में नई हलचल मची है, खासकर तब जब विधानसभा चुनाव के लिए माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था।

बता दें कि 30 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दो राजनीतिक गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें जन सुराज के 75 वर्षीय कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

Kajal Sharma

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

13 minutes ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

34 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

49 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

1 hour ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

2 hours ago