Categories: Others

World Blood Donor Day : क्या आप भी कर सकते हैं ब्लड डोनेट, रक्तदान करने के लिए इन बातों को जानना जरूरी

खून हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी है। खून की कमी से कई बार मौत हो जाती है। लेकिन आपके रक्तदान से किसी की जिंदगी भी बच सकती है। भारत में 18 के बाद खून का दान करना शुरू हो जाता है। लेकिन हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता है। रक्तदान करने वाले लोगों को इन बातों का खास ख्याल रखना होता है। चलिए जानते हैं कि रक्तदान करने वाले लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

रक्तदान करने के लिए इन बातों का होना जरूरी

जानकारी के मुताबिक, 18 से 65 साल के बीच वाले लोग ही रक्तदान कर सकते हैं। ब्लड डोनेशन करने वाले लोगों का वेट कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए। रक्तदान से कई बीमारियों की जांच की जाती है जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर, हेपेटाइटिस, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शामिल हैं। पुरुषों में यह कम से कम 13 g/dL और महिलाओं में 12.5 g/dL होना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह की रक्त-जनित बीमारी (जैसे HIV, हेपेटाइटिस) नहीं होना चाहिए।

ये लोग नहीं सकते रक्तदान

हार्ट पेशेंट, मधुमेह, कैंसर, एड्स से ग्रस्त लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों की हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, उन लोगों को भी रक्तदान करने से बचना चाहिए। टैटू या शरीर पर कोई छेद करवाने वाले लोग भी ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं को भी रक्तदान करना मना होता है।  

ब्लड डोनेट करने से पहले क्या करें

अगर आप ब्लड डोनेट करने के सक्षम हैं तो आप रक्तदान से एक रात पहले 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। रक्तदान से पहले और बाद में खूब पानी पिएं। इस दौरान आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से पहले ये ध्यान रखें की आपके शरीर को आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए। रक्तदान से कम से कम 24-48 घंटे पहले शराब और धूम्रपान से बचें। डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर बताएं।

रक्तदान के बाद क्या करें?

ब्लड डोनेट के बाद सबसे पहले आपके अपने शरीर को रेस्ट देना है। आपने देखा होगी कि रक्तदान करने के बाद डॉक्टर आपको जूस और केला दिया जाता है, जिसे जरूर पीना चाहिए। आयरन से भरपूर खाना खाएं। रक्तदान के 24 घंटे तक आपके अपने शरीर का ख्याल रखना है।

रक्तदान कैसे किया जाता है ?

रक्तदान का प्रोसेस करीब 10-15 मिनट का होता है, जिसमें लगभग 350-450 मिलीलीटर खून निकाला जाता है। रक्तदान की प्रक्रिया में पंजीकरण, जांच, रक्तदान और आराम होता है, जिसमें लगभग एक घंटा लग सकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago