sonam raghuvanshi
Indore Couple Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में मेघालय पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है। सोनम समेत अन्य आरोपियों ने पहले नार्थ इंडियन खाना माँगा और अब घर जैसा दाल रोटी खाने के लिए मांग रहे हैं। उन्हें मेघालय का खाना पसंद नहीं आ रहा। मेघायल पुलिस के अफसरों का कहना है कि सोनम के चेहरे पर थोड़ा भी अफ़सोस का भाव नहीं है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजा की सोने की चेन और अंगूठी के सवाल पर सोनम कोई जवाब नहीं दे रही है। पुलिस सोनम के अन्य दो मोबाइल की तलाश कर रही। क्योंकि जैसे ही चैटिंग रिकवर होगी, इससे बड़ा सबूत हाथ लग सकता है। सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा हत्या के बाद का प्लान नहीं बता रहा है। सोनम ने सारा ठीकरा अपने बॉयफ्रेंड पर फोड़ दिया है कि ये सब प्लान राज का था।
पुलिस को इस बात के सबूत मिल गए हैं कि सोनम और राज के बीच गहरे संबंध थे। राज भले ही सोनम को दीदी कहता था लेकिन इनके बीच अवैध रिश्ता था। राज के फ़ोन में सोनम का नंबर दीदी नाम से सेव है। पुलिस हैरान है कि दीदी-दीदी कहने के बाद भी राज और सोनम इतने करीब कैसे आ गए?
इधर शुक्रवार को राजा के परिवार ने उज्जैन में उसका पिंडदान किया। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी भी मौजूद रहा। गोविंद ने सोनम से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। आपको बता दें कि 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी। 21 मई को दोनों हनीमून के लिए निकले। वहां पर सोनम ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी। मेघायल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर चुकी है। पांचों अभी पुलिस रिमांड पर है।
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…
PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…
Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का…
Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…
Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…