Categories: Others

अभी तो सिर्फ शुरुआत है मचेगी और तबाही…नेतन्याहू ने ईरान को दी विनाश की खुली धमकी

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गए हैं। दोनों तरफ से जारी ताबड़तोड़ हमले के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ईरान को खुली धमकी दी है। नेतन्याहू ने कहा है कि अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है, अभी और तबाही मचनी बाकी है। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। ईरान इजरायल के अस्तित्व को खत्म करना चाहता है। वह खतरा बन चुका है, हम इस खतरे को जड़ से खत्म कर देंगे।

विनाश की खुलेआम धमकी

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान का बर्बर शासन दशकों से इजरायल के विनाश की खुलेआम धमकी दे रहा है। हाल के महीनों में हमें खुफिया जानकारी मिली कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने के करीब पहुंच गया है। हाल के वर्षों में ईरान के पास नौ परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम है। यह न सिर्फ इजरायल बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दे सकते क्योंकि यह हमारे देश और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है।

हमारा न हो नरसंहार

नेतन्याहू ने पहले धमकी देते हुए कहा था कि पिछले कुछ महीनों में ईरान ने ऐसे कदम उठाए हैं जो उसने पहले कभी नहीं उठाए थे। अगर इसे नहीं रोका गया तो फिर ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार तैयार कर लेगा। यह समय एक साल, कुछ महीने या उससे भी कम हो सकता है। यह इजरायल के अस्तित्व के लिए एक बड़ा खतरा है। 80 साल पहले यहूदी लोग नाजी नरसंहार के शिकार बने थे। आज हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यहूदी ईरान के परमाणु नरसंहार के शिकार न बनें। हम उन लोगों को अपने विनाश के साधन विकसित करने की अनुमति कभी नहीं देंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago