Pakistan News
Pakistan News : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बड़ा झटका लगा है। कश्मीर को लेकर उनके भ्रामक बयान का एक्स की कम्युनिटी नोट्स ने तथ्यात्मक रूप से खंडन कर दिया, जिससे उनकी फजीहत हो गई।
शहबाज शरीफ ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट में दावा किया था कि “27 अक्टूबर कश्मीर के इतिहास का सबसे काला दिन है। आज से 78 साल पहले भारतीय सेना ने श्रीनगर पहुंचकर कब्जा कर लिया था।” उन्होंने आगे लिखा कि “भारत के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (IIOJK) के लोग दशकों से उत्पीड़न और अत्याचार झेल रहे हैं।”
हालांकि, एक्स पर लगे कम्युनिटी नोट्स ने इस बयान को झूठा और भ्रामक करार देते हुए इसका ऐतिहासिक संदर्भ स्पष्ट किया। नोट्स में बताया गया कि महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को भारत में विलय समझौते (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद भारतीय सेना को 27 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए श्रीनगर भेजा गया था।
ये भी पढ़े - Madagascar News : मेडागास्कर में सत्ता पलट के बाद बढ़ा संकट, पूर्व राष्ट्रपति की नागरिकता रद्द
कम्युनिटी नोट्स में उस दस्तावेज़ की प्रति भी साझा की गई, जो स्पष्ट रूप से साबित करती है कि जम्मू-कश्मीर का भारत में शामिल होना कानूनी और वैध प्रक्रिया के तहत हुआ था।
इस फैक्ट-चेक के बाद सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ की आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने लिखा कि “अब झूठ चल नहीं सकता, इतिहास सबके सामने है।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…