चुनाव

Bihar Election 2025 : महागठबंधन आज जारी करेगा ‘तेजस्वी प्रण पत्र’, रोजगार और महिला भत्ता पर फोकस

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। महागठबंधन आज अपना साझा घोषणा पत्र जारी करेगा। इस मौके पर तेजस्वी यादव समेत गठबंधन के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, घोषणा पत्र में हर परिवार को सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए मासिक भत्ता और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर जैसे वादे शामिल किए जा सकते हैं।

‘तेजस्वी प्रण पत्र’ होगा चुनावी दस्तावेज़

आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि आज वे ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है और अब हम अगले पाँच साल का रोडमैप लेकर जनता के सामने जा रहे हैं। यह प्रण पत्र बताएगा कि हम बिहार को कैसे नंबर वन बनाएंगे।”

तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, “हम स्पष्ट विज़न लेकर चल रहे हैं, जबकि वे केवल नकारात्मक बातें करते हैं और हमारे नेताओं पर आरोप लगाते हैं। अगर उनमें आत्मविश्वास है तो वे भी अपने मुख्यमंत्री का चेहरा और बिहार के विकास का विज़न सामने रखें।”

जनता बदलाव के मूड में - तेजस्वी यादव

चुनावी प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा, “जो लोग रोज़ी-रोटी के लिए बिहार से बाहर गए थे, वे छठ पूजा में किस हालत में वापस आए, यह सबने देखा। रेल मंत्री ने कहा था कि 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग ठसाठस भरी ट्रेनों में सफर करने को मजबूर हुए। भाजपा और जेडीयू ने बिहार के लोगों को सिर्फ़ ठगा है।”

नीतीश, तेजस्वी और ओवैसी की आज कई रैलियाँ

चुनावी माहौल गरमाते हुए आज सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की राज्य के विभिन्न जिलों में कई रैलियाँ होंगी। वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी आज बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महागठबंधन का घोषणा पत्र इस बार पूरी तरह रोज़गार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। वहीं, एनडीए भी अपनी विकास योजनाओं और सामाजिक कल्याण नीतियों के दम पर मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश में जुटा है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago