Breaking

BRICS में शी जिनपिंग ने ‘ताकतवर की मनमानी’ वाले तर्क को नकारा, 5 पहलों का किया ऐलान

Xi Jinping BRICS Global South: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने BRICS देशों से वैश्विक व्यवस्था में बदलाव लाने और ग्लोबल साउथ को बहुध्रुवीय विश्व का प्रमुख चालक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में “ताकतवर की मनमानी” का तर्क स्वीकार्य नहीं है। सभी देशों को उनके आकार, शक्ति और संपत्ति से परे समान माना जाना चाहिए।

शी ने ग्लोबल साउथ से बहुपक्षवाद, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय कानून का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने संप्रभु समानता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान जैसे सिद्धांतों पर जोर दिया।

AI समेत 5 पहलों का प्रस्ताव

शी ने BRICS सहयोग को मजबूत करने के लिए पांच पहलें प्रस्तावित कीं। इनमें BRICS AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी बनाना, बड़े भाषा मॉडल के विकास-विस्तार में सहयोग, AI प्रशिक्षण और खुले इकोसिस्टम का निर्माण शामिल है।

दूसरी पहल के तहत BRICS विशेष आर्थिक क्षेत्र साझेदारी बनाकर नीतियों में समन्वय और स्मार्ट पोर्टल विकसित करने का प्रस्ताव है। तीसरी पहल में BRICS डिजिटल इकोसिस्टम क्लाउड प्लेटफॉर्म बनाना, डिजिटल कौशल प्रशिक्षण और तकनीकी-औद्योगिक सहयोग बढ़ाना शामिल है। चौथी पहल के तहत चीन BRICS देशों को स्मार्ट फैक्ट्री और विनिर्माण मानकों के विकास में मदद करेगा। पांचवीं पहल में BRICS इंजीनियर प्रशिक्षण गठबंधन बनाने और दक्षता मानकों की पारस्परिक मान्यता का प्रस्ताव दिया गया है।

ये भी पढ़े: ‘E20 पेट्रोल वापस लें’…वैज्ञानिकों का सरकार को पत्र, NTA खत्म करने समेत उठाईं 3 मांगें


Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

12 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

35 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago