उत्तर प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ का नमन, कहा– लोकतंत्र के प्रहरी थे अटल जी

Atal Bihari Vajpayee death Anniversary : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर लोकभवन, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उनका छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने सदैव भारतीय जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखा और यह दिखाया कि विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए तथा वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अटल जी ने अपने प्रभावी नेतृत्व से लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत रखा।

उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि अटल जी ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1957 में बलरामपुर से वे पहली बार सांसद बने और बाद में लगातार पांच बार लखनऊ से संसद पहुंचे। कुल 10 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अटल जी का स्मरण वर्तमान ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन है।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से समर्पित किया

इसी अवसर पर सीएम योगी ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी और महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने तानाशाहीपूर्ण शासन के खिलाफ भारत की स्वतंत्रता के लिए बड़ा संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनके साहस और बलिदान से हर भारतवासी को प्रेरणा मिलती है।

सरकार ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए बदायूं में पीएसी की नई बटालियन की स्थापना की है, जिसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से समर्पित किया गया है। साथ ही उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में तीन नई बटालियन—लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारीबाई और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित की गई हैं।

यूपी में मिशन शक्ति अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश पुलिस में 2,19,000 से अधिक भर्तियां हुई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियों ने स्थान पाया है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में महिलाओं के लिए सात श्रमजीवी छात्रावास बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित आश्रय और रोजगार में प्रगति का अवसर मिल सके।

सीएम योगी ने कहा कि भारत माता की ऐसी महान वीरांगनाओं का बलिदान और संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल और मेयर सुषमा खर्कवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि, योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि, रानी अवंतीबाई लोधी जयंती, डबल इंजन सरकार, मिशन शक्ति अभियान, बेटियों के लिए आरक्षण भी किया है।

ये भी पढ़े : Janmashtami 2025 : अगर भूल से टूट जाए जन्माष्टमी का व्रत तो न हों परेशान, इन उपायों से मिलेगी श्रीकृष्ण की असीम कृपा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago