मात्र इतने हजार में पहुंचेगे बाबा के दरबार, जानें केदारनाथ धाम जाने का पूरा बजट

केदारनाथ जाना हर किसी का सपना होता है। माना जाता है कि केदारनाथ में साक्षात भगवान भोलेनाथ के दर्शन होते हैं। शिव के पंच केदार में केदारनाथ पहले नंबर पर है। यहां पहुंचने वाले भक्तों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 11 लाख लोग बाबा के दर्शन करने जा चुके हैं। आप में से कई लोगों को घूमना तो होगा लेकिन उनको रास्ते और बजट को लेकर डाउट जरूर होंगे। अगर ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको बताएंगे की आप सस्ते में कैसे केदारनाथ पहुंच सकते हैं।

ऐसे करें सफर, यहीं तक जाती है ट्रेन

केदारनाथ जाने के लिए आप ट्रेन, बस या अपनी गाड़ी से जा सकते हैं.. कुछ समय से हेलीकॉप्टर भी शुरू हुआ था लेकिन हादसे के बाद वो बंद हो गया है। सबसे सस्ता आपके लिए ट्रेन है। अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे करीब रेलवे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश का पड़ेगा। उससे आगे पहाड़ों पर ट्रेन नहीं चलती है। आपके शहर से ट्रेन का किराया आप जिस श्रेणी में सफर करना चाहते हैं, उसके हिसाब से तय होगा।

सोनप्रयाग में गाड़ी होगी पार्क

अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो जनरल टिकट 200 रुपये तक मिल जाएगा। रेलवे स्टेशन से सोनप्रयाग जाना होगा। आपको यहां बस और टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। बस का किराया 600 रुपये हैं तो वहीं शेयरिंग टैक्सी का चार्ज 800 रुपये पड़ता है। बस आपको सीतापुर तक ही छोड़ती है, जो सोन प्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप टैक्सी से जाते हैं तो टैक्सी सोनप्रयाग तक जाती है। अगर आप अपनी प्राइवेट गाड़ी से आ रहे हैं तो आपको सोनप्रयाग में गाड़ी पार्क करनी होगी।

सोनप्रयाग में पहुंचने पर आगे जाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अगर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो आपको यहां दिखाना होगा। सोनप्रयाग से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद आपको गौरीकुंड जाना होता है। गौरीकुंड के लिए सोनप्रयाग से टैक्सी मिलती है, जिसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की दूरी मात्र 6 किलोमीटर है। गौरीकुंड में रुकने के लिए आपको होटल और गेट्स हाउस मिल जाए। इसके बाद आपको पैदल सफर करना होगा। इस यात्रा में आपको चिरवासा भैरो मंदिर मिलेगा। आप चाहे तो रास्ते में रुक कर आराम कर सकते हैं। केदारनाथ मंदिर से एक किलोमीटर पहले घोड़ा खच्चर कपड़ा मिलता है। जिसके बाद से आपको चल के जाना होगा।

ऐसे पहुंचेंगे केदारनाथ

टोकन में आपकी टाइमिंग स्लॉट मिल जाएगा। उसी के तहत आप बाबा के दर्शन कर सकते हैं। जैसे ही आप दर्शन करके बाहर निकलेंगे आपको मंदिर के पीछे भीमशीला मिल जाएगी जिसने साल 2013 की आपदा में केदारनाथ मंदिर की रक्षा की थी।  मंदिर के गर्भगृह के भी दर्शन के लिए भी 1100 का पास लेना होता है।  

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

19 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

42 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago