Cold Remedies in monsoon
Cold Remedies: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, नमी और मौसम में अचानक बदलाव लेकर आता है। इन कारणों से शरीर कीइम्युनिटी कमया वीक हो जाती है और हम जल्दी सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप खुद को इस मौसम में भी स्वस्थ रख सकते हैं।
1. हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गले की खराश, नाक बहना और छींक जैसी समस्याओं से राहत देती है।
2. अदरक और शहद
अदरक का रस निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें। यह गले की सूजन कम करता है और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
3. भाप लेना (स्टीम)
गर्म पानी में विक्स या अजवायन डालकर भाप लें। यह बंद नाक खोलने और सिरदर्द में राहत देने के लिए बहुत मदद करता है।
4. तुलसी की चाय
5-6 तुलसी की पत्तियां उबालकर उसमें थोड़ा अदरक और शहद डालकर चाय बनाएं। यह इम्युनिटी को मजबूत करती है और सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करती है।
5. काली मिर्च और शहद
आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च में थोड़ा सा शहद मिलाकर खाएं। यह बलगम को साफ करता है और गले की जलन को शांत करता है।
6. नमक के पानी से गरारे
गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर दिन में दो बार गरारे करें। यह गले की खराश, सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
क्या न करें?
•ठंडा पानी या आइसक्रीम से बचें।
•गीले कपड़े पहनकर देर तक न रहें।
•भीगने के तुरंत बाद कपड़े बदलें और खुद को गर्म रखें।
मानसून के मौसम में सर्दी-जुकाम आम समस्या है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप खुद को इस परेशानी से बचा सकते हैं।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…