गुजरात

SBI में 5.50 करोड़ का घोटाला, नकली कागजों पर बंटा पैसा, 18 गिरफ्तार

State Bank of India: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की विश्वसनीयता पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दाहोद जिले की दो ब्रांच में फर्जी कागजों के आधार पर करोड़ों रुपये के लोन मान्यता दी गई। इस मामले में बैंक के पूर्व मैनेजर और एजेंटों की मिलीभगत सामने आई है। बैंक की आंतरिक जांच में घोटाले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

कैसे हुआ घोटाला?

जानकारी के अनुसार, बैंक के कुछ कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारियों के नाम पर नकली कागजात तैयार कर फर्जी सैलरी स्लिप बनवाईं और इन कागजों के आधार पर लोगों को मोटे लोन दिलवाए जा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि कई लोगो के पास कोई नौकरी ही नहीं थी, फिर भी उन्हें सरकारी ड्राइवर या शिक्षक बनाकर लाखों का लोन दे दिया गया।

किनके नाम पर हो रह था घोटाला

कुछ वास्तविक रेलवे कर्मचारी जो क्लास-4 स्तर पर काम करते थे और जिनकी सैलरी बहुत कम थी, उनकी सैलरी स्लिप में सैलरी बढ़ाकर उन्हें बड़ी लोन राशि दिलवाई गई। बदले में एजेंट और बैंक अधिकारी कमीशन के रुप में मोटा पैसा वसूलते थे।

कौन-कौन शामिल है?

गुरमीत सिंह बेदी, एसबीआई के ब्रांच मैनेजर ने संजय डामोर और फईम शेख नामक एजेंटों के साथ मिलकर यह पूरा नेटवर्क खड़ा किया। उन्होंने करीब 4.75 करोड़ रुपये का लोन फर्जी कागजों पर पास किया। दूसरी ब्रांच के मैनेजर मनीष गवले ने दो एजेंटों के साथ मिलकर 82.72 लाख रुपये के लोन फर्जी तरीके से जारी किए था।

कब से चल रहा था घोटाला?

यह पूरा मामला 2021 से 2024 के बीच का है, जब बैंक अधिकारियों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाईं। एसबीआई की दोनों ब्रांच में लोन के लिए आए लोगो की बिना किसी जांच के लोन देने की मंजूदी दे दी और उसमें कमीशन लेने लगे थे।

एजेंटों की चालबाज़ी

संजय डामोर और फईम शेख नामक एजेंट लोन की तलाश में आए लोगों से संपर्क करते थे। वे उन्हें फर्जी कागज बनवाने, सैलरी स्लिप तैयार कराने और सरकारी कर्मचारी की पहचान देने में मदद करते थे। लोन पास होते ही वे भारी कमीशन वसूलते थे, और उसका एक हिस्सा बैंक अधिकारियों को भी देते थे।

ये भी पढ़े: दिल्ली में गर्मी का कहर और शाम को राहत की उम्मीद – जानिए आज का मौसम

पुलिस की कार्रवाई

ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बैंक की मौजूदा ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से अब तक 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अभी भी जारी है और कुछ और गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।
देश के सबसे बड़े बैंक में इस तरह का घोटाला यह दिखाता है कि सिस्टम में निगरानी की गंभीर कमी है। अगर समय रहते जांच न होती तो यह घोटाला और भी बड़ा रूप ले सकता था।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago