Firing in Ghaziabad
Firing in Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृष्णाकुंज कॉलोनी में कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक घर में घुसकर वहां मौजूद युवक पर पिस्टल से चार राउंड गोलीबारी की। गनीमत रही कि गोली गेट और दीवार पर लगी, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर के समय हुई जब आरोपी युवक के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले दिन में ही युवक को फोन पर हत्या की धमकी दी थी। धमकी के कुछ घंटों बाद ही यह हमला हुआ। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मोदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं, और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का मामला होने का संदेह है, लेकिन अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : 25 जुलाई 2025 का लव राशिफल: प्यार की राह में आइए जानिए अपने सितारों की चाल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…