Bihar
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान की कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जवान हाल ही में देहरादून से छत्तीसगढ़ ट्रांसफर होने के बाद छुट्टी पर अपने गांव आया था।
घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान संजय कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वे ITBP में कार्यरत थे और हाल ही में उनका ट्रांसफर छत्तीसगढ़ हुआ था। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात संजय कुमार गांव के बाहर किसी काम से निकले थे, तभी कुछ लोगो ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें तब तक मारा जब तक उनकी जान नहीं चली गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात को अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुके थे और संजय कुमार गंभीर रूप से घायल रुप में पड़े थे। तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। मृतक की पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि संजय न केवल एक फौजी थे, बल्कि गांव में सभी के प्रिय भी थे।
सकरा थाने की पुलिस ने शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: SBI में 5.50 करोड़ का घोटाला, नकली कागजों पर बंटा पैसा, 18 गिरफ्तार
ITBP की तरफ से भी इस घटना पर दुख जताया गया है। जवान के सम्मान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।
यह घटना न केवल एक जवान की मौत है, बल्कि देश की सुरक्षा में लगे लोगों के लिए एक चिंता का विषय भी है कि वे अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस हत्याकांड के आरोपियों को कब तक पकड़ता है और परिवार को न्याय कब तक मिलता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…