मनोरंजन

स्टेज से विदाई का ऐलान! जाकिर खान 5 साल के ब्रेक पर, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Zakir Khan Announces Break: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया के सबसे चहेते नामों में शामिल जाकिर खान ने अपने फैंस को चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है। हैदराबाद में हाल ही में हुए एक लाइव शो के दौरान जाकिर ने बताया कि वह कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चिंता और भावुकता दोनों बढ़ गई हैं।

स्टेज से क्यों हो रहें गायब

जाकिर खान इस वक्त अपने कॉमेडी स्पेशल ‘पापा यार’ के साथ देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन इसी टूर के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि आने वाले सालों में वे स्टेज से गायब रहेंगे। मंच से ऑडियंस को संबोधित करते हुए जाकिर ने कहा कि वह 2028–29 या फिर 2030 तक कॉमेडी से दूरी बना सकते हैं। यानी यह ब्रेक तीन से पांच साल तक लंबा हो सकता है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह फैसला अपनी सेहत और निजी जिंदगी को संभालने के लिए लिया गया है। जाकिर के शब्दों में, लगातार टूर, दिन में कई शो, नींद की कमी और अनियमित जीवनशैली ने उनके शरीर पर गहरा असर डाला है।

इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ कन्फर्मेशन

इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद जाकिर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी इस फैसले की पुष्टि कर दी। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने लिखा कि 20 जून तक होने वाला हर शो उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि इसके बाद वह लंबे समय के लिए स्टेज से दूर हो जाएंगे। उन्होंने फैंस से अपील की कि अगर संभव हो तो शो देखने जरूर आएं, क्योंकि कई शहरों में वह इस बार नहीं पहुंच पाएंगे।

सेहत को लेकर खुलकर बात

यह पहली बार नहीं है जब जाकिर खान ने अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की हो। पिछले साल उन्होंने बताया था कि वह एक साल से ज्यादा समय से बीमार महसूस कर रहे थे, लेकिन लगातार काम करते रहे। लगभग एक दशक से बिना रुके टूर करना, लगातार यात्राएं, अनियमित खान-पान और आराम की कमी उनकी सेहत पर भारी पड़ने लगी थी।

अब ब्रेक लेना जरूरी

अपने पुराने पोस्ट में जाकिर ने लिखा था कि स्टेज पर होना उन्हें बेहद पसंद है, लेकिन अब ब्रेक लेना जरूरी हो गया है। डॉक्टरों ने भी उन्हें सलाह दी है कि ‘पापा यार’ स्पेशल रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें लंबा आराम लेना चाहिए। अब फैंस के सामने सवाल यही है कि क्या यह ब्रेक जाकिर खान को नए अंदाज में वापस लाएगा या यह कॉमेडी के एक सुनहरे दौर का ठहराव है। फिलहाल, जाकिर की यह विदाई अस्थायी है, लेकिन उनकी कमी आने वाले सालों में जरूर खलेगी।

ये भी पढ़ें: भारत-EU की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर अंतिम मुहर? दावोस से दिल्ली तक बढ़ी हलचल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago