ट्रंप के विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने की खबर आ रही है। बुधवार को ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब सामने आई जब डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड जा रहे थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, ट्रंप के विमान में इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम आ गया था जिस कारण विमान को डीी इलाके में सुरक्षित लैंड कराया गया है। विमान में आई ये खराबी मामूली बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान ने मंगलवार शाम को स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, विमान करीब 1 घंटे बाद ही जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट बताया है कि विमान को वापस लाने का फैसला टेकऑफ के बाद लिया गया। विमान में मौजूद क्रू ने एक छोटी सी इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम देखी और वापस लौटने का फैसला किया गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान से यात्रा करते हैं उसे एयर फोर्स वन के नाम से जाना जाता है। इसके तहत दो विमान करीब 40 सालों से उड़ान भर रहे हैं। बोइंग की ओर से इस विमान को बदलने पर काम हो रहा है लेकिन इस प्रोग्राम में कई बार देरी हुई है। बता दें कि इस विमान को राष्ट्रपति के लिए कई तरह की इमरजेंसी स्थितियों के लिए मॉडिफाई किया गया है। विमान में रेडिएशन शील्डिंग, एंटी-मिसाइल टेक्नोलॉजी और कई तरह के कम्युनिकेशन सिस्टम भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की ईरान को धरती से मिटाने की धमकी
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…