एनईईटी छात्रा की मौत केस में जांच टीम ने हॉस्टल को सील किया
Patna NEET student death: बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में जांचकर्ताओं ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को उस निजी छात्रावास (शंभू गर्ल्स हॉस्टल) को सील कर दिया, जहां वह रहती थी। मालूम हो कि जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित छात्रावास में अपने कमरे में बेहोश पाई गई थी।
कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई थी। परिजनों ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी टीम ने छात्रावास का दौरा किया और करीब आधे घंटे तक विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद परिसर को सील कर दिया। इससे पहले एसआईटी ने जहानाबाद जाकर छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात की थी। इस घटना के बाद राज्य की राजधानी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने छात्रावास के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था।
छात्रा की पर्सनल डायरी एसआईटी के हाथ लगी है। सूत्र की माने तो, यह वह डायरी है, जिसमें छात्रा हर दिन की बात लिखती थी। इसमें उसने पटना आने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव, मेंटल स्ट्रेस और पारिवारिक रिश्तों के बारे में डिटेल में लिखा है। इतना ही नहीं, इस डायरी के कई पन्ने इस ओर इशारा करते हैं कि छात्रा किसी गहरे सदमे से गुजर रही थी और यह सदमा अचानक नहीं, बल्कि लगातार बढ़ता गया। छात्रा के खुद की लिखी डायरी मिलने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
इस मामले को लेकर फैले आक्रोश के बीच, शहर के एक अन्य छात्रावास में रहने वाली एक अन्य लड़की की आत्महत्या का मामला भी सामने आया है। वह भी नीट की तैयारी कर रही थी। औरंगाबाद की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा छह जनवरी को पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित एक छात्रावास में मृत पाई गई थी। गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह लड़का छात्रावास में घुस आया था और उसने छात्रा के साथ मारपीट की थी।
ये भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन फैमिली’ पोस्टिंग कैटेगरी में रखा, जनवरी के अंत तक सभी परिवारों के लौटने की उम्मीद
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…