Breaking

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध, सामने आए ज़ोहरान ममदानी

RSS News: न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर असहमति जताई है। ममदानी ने कहा कि वह मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में होने वाले इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते, जहां भागवत भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने वाले हैं।

ममदानी बोले- कार्यक्रम रद्द करने का अधिकार स्पष्ट नहीं

हालांकि, ममदानी ने यह भी कहा कि उन्हें इस निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। यह कार्यक्रम 29 अगस्त को प्रस्तावित है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को ही अमेरिका पहुंच गए थे। उनकी यह यात्रा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान भागवत ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और शनिवार को प्रसिद्ध मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में करीब 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।

ममदानी ने कहा- मैं रैली का समर्थन नहीं करता

न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़ोहरान ममदानी ने कहा कि वह मोहन भागवत की रैली का समर्थन नहीं करते, हालांकि उन्हें नहीं पता कि शहर प्रशासन के पास किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है या नहीं। ममदानी के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। उनकी मां मशहूर फिल्मकार मीरा नायर हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

9 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

35 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

36 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

45 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago