Zomato-Swiggy
Zomato-Swiggy : ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए निराश करने वाली खबर आई है। जोमैटो, स्विगी और मैजिकपिन ने झटका दे दिया है। इन्होंने अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। इससे देश भर में खाना ऑर्डर करना महंगा हो जाएगा। 22 सितंबर से डिलीवरी चार्ज पर 18% जीएसटी लगने से कीमतें और बढ़ सकती हैं।
जोमैटो ने अपना प्लेटफॉर्म चार्ज बढ़ाकर 12.50 रुपये (जीएसटी को छोड़कर) कर दिया है। वहीं, मैजिकपिन ने भी अपना प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। इससे ऑनलाइन खाना मंगाना महंगा हो जाएगा।
Swiggy ने चुनिंदा शहरों में अपना प्लेटफार्म चार्ज GST सहित 15 रुपये कर दिया है।
Zomato ने GST के अलावा अलग से 12.50 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफार्म चार्ज तय किया है।
Magicpin ने अपना प्लेटफार्म चार्ज 10 रुपये प्रति ऑर्डर तय किया है।
ये भी पढ़े – गाजियाबाद: आवारा कुत्तों पर नई गाइडलाइन जारी, निगम तय करेगा फीडिंग जोन
प्लेटफॉर्म शुल्क हाल के दिनों में फूड डिलीवरी कंपनियों के लिए राजस्व का अतिरिक्त स्रोत बन गया है। हाल के दिनों में इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है। जोमैटो, स्विगी और मैजिकपिन की ओर से एक साथ फीस बढ़ाने से भारत के फूड डिलीवरी सेक्टर में बढ़ती लागत का पता चलता है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या लाखों ग्राहकों के लिए किफायत और सुविधा एक साथ बनी रह सकती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…