जम्मू कश्मीर

अवनीत कौर से मिलने पाकिस्तान से आया सिराज, BSF ने सीमा पर पकड़ा

J & K : बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री अवनीत कौर के प्रति दीवानगी एक पाकिस्तानी किशोर को भारत तक खींच लाई। 16 वर्षीय सिराज खान नाम का युवक रविवार देर रात जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए BSF के जवानों के हत्थे चढ़ गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह केवल अपनी पसंदीदा अभिनेत्री अवनीत कौर से मिलने भारत आया है।

सीमा पर मची हलचल, चली गोलियां

सूत्रों के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे आरएसपुरा सेक्टर के ऑक्ट्रॉय बीओपी इलाके में संदिग्ध हलचल दिखाई दी। BSF के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और चेतावनी देने के बाद भी गतिविधि जारी रहने पर दोनों ओर से 3–5 राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में दाखिल होते ही दबोच लिया।

पाकिस्तानी रुपये बरामद

गिरफ्तार किशोर की पहचान सिराज खान, पुत्र जाहिद खान, निवासी गांव 27 चक, तहसील भलवाल, जिला सरगोधा, पंजाब (पाकिस्तान) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी के 30 रुपये बरामद हुए। BSF ने उसे आरएसपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में खोला राज

सोमवार को पुलिस पूछताछ में सिराज ने बताया कि वह अवनीत कौर का बड़ा प्रशंसक है और उनसे मिलने की ख्वाहिश में सरहद पार कर भारत आया। उसने दावा किया कि उसका मकसद केवल अभिनेत्री से मिलना है, इसके अलावा उसकी कोई अन्य योजना नहीं थी।

एजेंसियों को शक

हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस दावे को हल्के में लेने के पक्ष में नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से इस तरह का घुसपैठ करना गंभीर मामला है। अतीत में कई बार साधारण लगने वाले पाक नागरिक जासूसी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। ऐसे में सिराज का “फिल्मी दीवानगी” वाला बयान खुफिया एजेंसियों के लिए नए संदेह भी खड़ा कर रहा है।

ये भी पढ़े : Jammu and Kashmir : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, अफसर समेत तीन जवान घायल

गहराई से होगी जांच

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब उसकी पृष्ठभूमि, पाकिस्तान में उसके रिश्तेदारों और संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि किसी भी संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago