व्यापार

चांदी के भाव में गिरावट, ₹1200 सस्ती हुई 1 किलो चांदी; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा चांदी का भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में चांदी का अक्टूबर वायदा 1,270 रुपये यानी 0.54 फीसदी गिरकर 2,34,716 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,895 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। यानी आज चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

अलग-अलग बाजारों में चांदी के दाम अलग

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन 2.42 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये प्रति किलो है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के अनुसार, 999 फाइन चांदी की कीमत आज 2,34,550 रुपये प्रति किलोग्राम है।

एक साल में चांदी ने पकड़ी सोने से तेज रफ्तार

पिछले साल सोने की कीमतों में 1979 के बाद सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई और अब तक इसमें 75 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। वहीं, मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के बीच चांदी के दामों में इससे भी तेज तेजी आई है। चांदी की कीमत 2023-24 में करीब 78,600 रुपये प्रति किलो से बढ़कर सितंबर 2026 में 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। कीमती धातुओं में इस तेजी के पीछे अमेरिका-ईरान तनाव को भी एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, हालिया मीडिया रिपोर्टों में दोनों पक्षों के बातचीत के लिए तैयार होने का दावा किया गया है।

चांदी में तेजी से ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना

बाजार जानकारों के मुताबिक, आने वाले समय में चांदी की कीमतों में एकतरफा तेजी के बजाय उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वेंचुरा के कमोडिटी और सीआरएम प्रमुख एनएस रामास्वामी के अनुसार, निकट अवधि में चांदी 63 से 75 डॉलर प्रति औंस के बड़े दायरे में कारोबार कर सकती है। ब्याज दरों और डॉलर की चाल का कीमतों पर असर रहेगा। मध्यम अवधि में महंगाई घटने, फेड की दरों में कटौती, सोलर सेक्टर की मांग और कमजोर डॉलर से चांदी 75-80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। वहीं, ऊंची ब्याज दरें बनी रहने पर कीमत 60-63 डॉलर के दायरे में रह सकती है।

Sunil Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

47 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago