Categories: Others

भारत पर आज से 50 % Tariff लागू, इन सेक्टर्स पर दिखेगा भारी असर!

50 % tariff imposed on India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो रुसी तेल की खरीद के लिए भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ (25% tariff imposed on India)  लगाया है वो आज से लागू हो रहा है। नए टैरिफ सिस्टम की वजह से भारत को कुछ सेक्टर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस लिस्ट में ब्राजील पर भी सबसे ज्यादा टैरिफ लगा है।

अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा था, ”बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय प्रॉडक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (EDT) के मुताबिक रात 12.01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है। बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो।”

बता दें कि लगभग 70 अन्य देशो पर टौरिफ लागू हो गया है। 7 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की और से रुसी कच्चे तेल की खरीद के लिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की, लेकिन समझौते पर बातचीत के लिए 21 दिन का समय दिया।

ये भी पढ़े : अंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि वह किसानों, पशुपालकों, लघु उधोगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम इसे सहन करेंगे।

 

इन सेक्टर्स पर दिखेगा Tariff का असर

सेक्टर अमेरिका को निर्यात का मूल्य
कपड़ा और परिधान 10.9 अरब डॉलर
  डायमंड, ज्वेलरी 10 अरब डॉलर
मशीनरी और उपकरण 6.7 अरब डॉलर
कृषि, प्रोसेस्ड फूड 6 अरब डॉलर
धातु 4.7 अरब डॉलर
कार्बनिक रसायन 2.7 अरब डॉलर
झींगा और समुद्री भोजन 2.4 अरब डॉलर
हैंडीक्राफ्ट-कालीन, चमड़ा-फर्नीचर 5 अरब डॉलर से ज्यादा
Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago