महाराष्ट्र

Maharasthra News : चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Maharasthra News : Maharasthra के पालघर जिले के वसई क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नारंगी रोड पर स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रमाबाई अपार्टमेंट चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित है। देर रात करीब 1 बजे इमारत का पिछला हिस्सा ध्वस्त हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोग को खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन मौके पर पहुंचीं

वसई-विरार नगर निगम (VVMC) का अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की दो टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें विरार व नालासोपारा के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान और प्रशासन कार्रवाई

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। पालघर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल को घेर लिया गया है ताकि रेस्क्यू टीम को किसी तरह की बाधा न हो। वहीं, भवन की शेष संरचना की भी जांच की जा रही है क्योंकि उसके भी जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े : तिरुपति बालाजी की थीम में सजे बप्पा, सुबह से उमंड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्थानीय लोगों में दहशत

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जिसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई थी।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago