NEET Student Suicide: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कर्जत के जलालपुर गांव की रहने वाली नीट अभ्यर्थी अंकिता सांगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोबारा हुई NEET परीक्षा में उन्हें 166 अंक मिले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों का दावा है कि NEET में 166 अंक आने के बाद अंकिता गहरे मानसिक तनाव में थी। रविवार शाम वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें NEET परीक्षा का जिक्र होने की बात सामने आई है।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अहिल्यानगर के कर्जत की रहने वाली अंकिता सांगले ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का दावा है कि NEET परीक्षा में 166 अंक मिलने के बाद वह काफी मानसिक तनाव में थी, क्योंकि उसके उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए थे। रविवार शाम वह पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (AD) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौके से मिले सुसाइड नोट में भी NEET परीक्षा का जिक्र किया गया है।
सांसद नीलेश लंके ने सरकार पर साधा निशाना
अहिल्यानगर के जलालपुर पहुंचकर सांसद नीलेश लंके ने दिवंगत छात्रा अंकिता सांगले के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने छात्रा की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस मामले और कथित NEET पेपर लीक से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…