Benjamin Netanyahu News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जाने की पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के बयानों को खारिज करते हुए उन पर शहर में विभाजन और यहूदी-विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
एक साक्षात्कार में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इजरायल का पक्ष रखने और "सच बोलने" के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। उन्होंने जोहरान ममदानी के बयानों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ममदानी हमास का समर्थन करने वालों के साथ खड़े हैं और 7 अक्टूबर के हमले को लेकर उनका रुख बेहद चिंताजनक है। नेतन्याहू ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर इजरायल और अमेरिका के गठबंधन का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल पर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे आरोप हमास पर लागू होते हैं, क्योंकि उसका घोषित उद्देश्य इजरायल और यहूदी समुदाय का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि इजरायल केवल एक ऐसे आतंकवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो नागरिकों को ढाल बनाता है। साथ ही, नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह शहर को एकजुट करने के बजाय समाज में विभाजन और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं।
नेतन्याहू ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक यहूदी व्यक्ति पर हुए हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि इजरायल और उनके खिलाफ दिए गए "नफरत भरे बयानों" के बाद ऐसा माहौल बना। वहीं, CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मैनहट्टन में दो लोगों पर हमले के मामले में 51 वर्षीय राउल मोरालेस पर हेट क्राइम के तहत हत्या के प्रयास के दो आरोप लगाए गए हैं। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उसने पहले एक एशियाई व्यक्ति और फिर एक यहूदी व्यक्ति पर हमला किया, जो प्रार्थना स्थल से बाहर निकला था।
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…