Assam Floods News: असम में बाढ़ का कहर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। हालात में कुछ सुधार के बावजूद पिछले 24 घंटों में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 68 पहुंच गई है। वहीं, राज्य के पांच जिलों में अब भी 5.24 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
असम के बाढ़ प्रभावित जिलों में चराइदेव की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, जहां करीब 1.9 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद शिवसागर में 1.5 लाख से अधिक और जोरहाट में लगभग 1.4 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि शनिवार की तुलना में स्थिति में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। एक दिन पहले छह जिलों में करीब 6.55 लाख लोग प्रभावित थे, जबकि अब यह संख्या घटकर पांच जिलों में 5.24 लाख से अधिक रह गई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने चार जिलों में 354 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। इन शिविरों में 37,724 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है। वहीं, ऊपरी असम के विभिन्न क्षेत्रों में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिस की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…