मिडिल ईस्ट में भयावह जंग : इजरायल के वार से ईरान के 15 सैनिक ढेर, न्यूक्लियर साइट पर हमला

New Delhi : मिडिल ईस्ट इस समय एक भयावह उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। 13 जून को इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे इस संघर्ष में शहर के शहर तबाह हो रहे हैं और बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन जारी है। इस युद्ध की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 12 घंटों में इजरायल ने ईरान पर जबरदस्त हमले किए हैं, जिसमें इस्फहान न्यूक्लियर साइट से लेकर ईरानी खुफिया एजेंसी के ठिकानों तक को निशाना बनाया गया है।

कमांडर बहनाम शाहरियारी का किया खात्मा

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन हमलों में ईरान की खुफिया एजेंसी के तीन वरिष्ठ सैन्य कमांडर सहित कुल 15 सैनिकों को मार गिराया गया है। सबसे बड़ी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स की वेपंस ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बहनाम शाहरियारी का खात्मा कर दिया है। शाहरियारी को इजरायल से लगभग 1000 किलोमीटर दूर पश्चिमी ईरान में उनके वाहन में ही मार गिराया गया, जब वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।

इजरायल पर हमला करने वाले हमास का ईरान ने दिया साथ

आईडीएफ के अनुसार, शाहरियारी पर मिडिल ईस्ट में ईरान के प्रॉक्सी सहयोगियों तक हथियार पहुंचाने की मुख्य जिम्मेदारी थी। वह वर्षों से हिज्बुल्लाह, हौती और हमास जैसे आतंकी संगठनों को मिसाइलें और रॉकेट सहित अत्याधुनिक हथियार मुहैया करा रहा था। इसके अलावा, इजरायली सेना ने ईरान के एक अन्य वरिष्ठ कमांडर सईद इजादी को भी कौम में मार गिराने का दावा किया है। इजादी कुद्स फोर्स के कमांडर थे और ईरान सरकार तथा हमास के बीच मुख्य समन्वयक की भूमिका निभाते थे। इजरायल के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ईरान द्वारा हमास को दी जाने वाली फंडिंग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

2000 से अधिक लोग घायल

तीसरी बड़ी कार्रवाई में इजरायली वायुसेना ने आईआरजीसी के सेकंड यूएवी ब्रिगेड के कमांडर अमीनपुर जौदकी को भी निशाना बनाया है। ये सभी हमले इजरायल की उस रणनीति का हिस्सा हैं जिसके तहत वह ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने और आतंकी संगठनों के साथ उसके संपर्क को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। इन सटीक हमलों से यह स्पष्ट होता है कि इजरायल के पास ईरान की सैन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी है।इस जंग में अब तक हुई जनहानि की स्थिति अत्यंत गंभीर है। ईरान में अब तक 650 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इजरायल में भी 25 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago